{"_id":"594a91224f1c1b620f8b491e","slug":"voilant-protest-while-seach-operation-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर में सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान फिर हुए हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर में सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान फिर हुए हिंसक प्रदर्शन
amarujala.com-Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
kashmir protest
- फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने घेरेबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों ने बल प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार जिले के हजाम मोहल्ला, हाजिन में सुरक्षाबलों को बुधवार को तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
इस सूचना के आधार पर सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने इलाके में साझा तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली तो वे सड़कों पर निकल आए और सुरक्षाबलों पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
इस बीच स्थिति काफी उग्र हो गई और हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। काफी देर तक इलाके में हिंसक भिड़ंत हुई। हालांकि इसे लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन सूत्रों के अनुसार बाद में ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन