{"_id":"5803a6f14f1c1b762b290ea8","slug":"voilance-countinue-in-kashmir-on-100-day-of-unrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में 100वें दिन भी हिंसा जारी, दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में 100वें दिन भी हिंसा जारी, दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में रविवार को हिंसा के 100वें दिन भी घाटी अशांत रही। श्रीनगर-मुजफ्फराबाद हाईवे पर लावेपोरा में नकाबपोश युवाओं ने दर्जन भर से अधिक गाड़ियों पर पथराव किया।
अलगाववादियों के बंद को दरकिनार कर सड़क पर निकले वाहनों को जियारत सैयद अहमद शाह किरमानी के पास निशाना बनाया गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। हालांकि, पुलिस का दावा है कि रविवार को कहीं भी हिंसक घटनाएं नहीं हुईं। इस बीच, 62 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।
आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के 100 दिन पूरे होने पर रविवार को पूरी घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा। कुछ इलाकों में एहतियातन पाबंदियां रहीं। घाटी में हालात सुधर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को सिविल लाइन और शहर के बाहरी इलाकों में दुकानें खुलीं। संडे मार्केट भी गुलजार हुआ। लोगों की भीड़ खरीदारी को जुटी। संवेदनशील इलाकों में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। लगातार सुरक्षा बल गश्त करते दिखे।
सड़कों पर निजी वाहन भी रोजाना की अपेक्षा अधिक नजर आए। ज्ञात हो कि अलगाववादियों ने 20 अक्टूबर तक बंद बढ़ा दिया है।