फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vishwa jal diwas

Jammu News: महिलाओं को जल प्रबंधन में सशक्त बनाने पर मंथन

विज्ञापन
vishwa jal diwas
विश्व जल दिवस :
विज्ञापन


- जल जीवन मिशन की उपलब्धियों पर चर्चा, हर घर नल कनेक्शन पहुंचाने का भरोसा

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) जम्मू सेंटर ने जल जीवन मिशन और जलशक्ति विभाग के सहयोग से रविवार को विश्व जल दिवस पर छन्नी हिम्मत में संगोष्ठी करवाई। इसमें महिलाओं को जल प्रबंधन में सशक्त बनाने पर मंथन किया गया।


कार्यक्रम में जल जीवन मिशन की निदेशक अंजली सहरावत (आईएएस) मुख्य अतिथि रहीं। यह कार्यक्रम इंजीनियर अनिल वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने जल प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए इसे साझा जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया। इंजीनियर अनिल वर्मा ने जल जीवन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि इस मिशन के तहत 15-16 लाख ग्रामीण परिवारों तक जल आपूर्ति पहुंचाई गई है। इससे महिलाओं को पानी लाने के श्रम से राहत मिली है। तकनीकी सलाहकार इंजीनियर रियाज भट ने जम्मू-कश्मीर में मिशन की प्रगति पर जानकारी दी। कार्यक्रम में इंजीनियर बीएल रावल, गोपाल शर्मा, रंजीव साहनी और जॉय गंजू ने विषय से जुड़े शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर रीता रेहान ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed