{"_id":"5d1629f48ebc3e3c9b261da1","slug":"vishwa-hindu-parishad-meeting-in-jammu-vhp-international-general-secretary-article-370-and-35a","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बनकर रहेगा राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35ए को हटाए केंद्र: विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बनकर रहेगा राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35ए को हटाए केंद्र: विहिप
Fri, 28 Jun 2019 08:23 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 28 Jun 2019 08:23 PM IST
सार
- राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांदे ने कहा अयोध्या में श्री राम मंदिर बनकर रहेगा
- जम्मू में पहली बार विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक का आगाज
विज्ञापन
विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांदे ने कहा है कि चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार केंद्र सरकार को अब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने में देर नहीं करनी चाहिए। जम्मू के कांगड़ा फोर्ट में शुरू हुई विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक के पहले दिन पत्रकार वार्ता में परांदे ने कहा कि चार दिवसीय बैठक में जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे देश में बने वर्तमान हालात और हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर गहनता से चर्चा होगी और कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विहिप चाहती हैं कि संतों की इच्छानुसार जल्द से जल्द अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो। इसके लिए केंद्र कोशिश करें कि न्यायालय से जल्द फैसला आए। उन्होंने कहा कुछ भी हो जाए श्री राम जन्म भूमि पर केवल मंदिर ही बनेगा और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के आसपास कोई मस्जिद नहीं बनेगी। इस पर कोई समझौता हो ही नहीं सकता।
परांदे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक हो रही है। इसमें अध्यक्ष विष्णु के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट अलोक कुमार, उपाध्यक्ष चंपत राय, महासचिव, सचिवों के अलावा देश भर से प्रबंधक समिति के सदस्य पहुंचे है। जम्मू-कश्मीर के संबंध में पूरे देश में चिंता है। हिदुओं के साथ यहां भेदभाव होता रहा है। ऐसे में इस विषय पर भी चिंता होगी। विहिप चाहता हैं कि कश्मीरी पंडित विस्थापितों का पुनर्वास हो व श्री अमरनाथ यात्रा और कैलाश मानसरोवर यात्रा सुचारु रूप से बेहतर तरीके से चले। इन विषयों पर भी चर्चा होगी और प्रस्ताव पेश होंगे।

उन्होंने कहा विहिप ने पचास लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस विषय पर भी कार्य योजना बनेगी। रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम जोकि अवैध रूप से घुसपैठ कर देश में रह रहे हैं उन्हें जल्द बाहर किया जाना चाहिए। ईसाई मशीनरी की चुनौती पर भी कार्य योजना बनेगी। उन्होंने कहा विहिप की प्रतिबद्धता हैं कि श्री अमरनाथ और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से चलती रहे।
उन्होंने कहा देश में अल्पसंख्यकों के विषय पर नए सिरे से समीक्षा होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होना चाहिए और गुलाम कश्मीर को भारत में वापिस मिलाने की तरफ कदम उठाए जाने चाहिए।
देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 300 डेलीगेट पहुंचे
विहिप की केंद्रीय प्रबंधक समिति की बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 300 डेलीगेट पहुंच चुके है। करीब 44 डेलीगेटों को अभी और पहुंचना है। अखनूर रोड स्थित कांगड़ा फोर्ट में शुरू हुई बैठक के पहले दिन संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा देश व राज्य के हालात पर चर्चा हुई। एक जुलाई तक बैठक चलेगी। तीस जून को अभिनव थियेटर में शाम साढ़े पांच बजे सम्मेलन का आयोजन भी होगा।