फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vishal Thapar Selected for Senior Asain Fencing Championship

Jammu News: कुवैत में होने वाली सीनियर एशियाई तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए विशाल थापर चयनित

विज्ञापन
Vishal Thapar Selected for Senior Asain Fencing Championship
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तलवारबाज विशाल थापर का चयन कुवैत में होने वाली सीनियर एशियाई तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 25 जून तक चलेगी। नई दिल्ली में ट्रायल के दौरान विशाल ने तलवारबाजी की अपनी तकनीक और फिटनेस का लोहा मनवाया है। पिछली सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में विशाल ने व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह सम्मान मिला है।
विशाल थापर वर्तमान में भारतीय नौसेना में जम्मू-कश्मीर से खेल कोटे के तहत चीफ पेटी ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं। वे खेलो इंडिया एथलीट भी हैं और एनसीओई पटियाला में अभ्यास कर रहे हैं। उनके नाम सीनियर/राष्ट्रीय खेल जूनियर, युवा सहित कई राष्ट्रीय पदक हैं, जिनमें कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित सीनियर कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने विशाल थापर को बधाई दी है और इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्राप्त सूचना के अनुसार, केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण को पूर्ण लागत के साथ टीम को मंजूरी दे दी है। फेंसिंग जेएंडके के अंतरराष्ट्रीय क्वालिफाइड रेफरी और अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी राशिद अहमद चौधरी ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया और प्रतियोगिता के लिए विशाल थापर को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि विशाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करेंगे। इस बीच खेल परिषद की वरिष्ठ फेंसिंग कोच रचना जमवाल, प्रशिक्षक शोटू लाल शर्मा, एडवोकेट सुप्रिया चौहान, मनिंदर पाल सिंह आदि ने विशाल थापर को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed