फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   viscera investigation in cases of suspected death due to bullet injury in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में नहीं हैं गोली लगने से संदिग्ध मौत के मामलों की विसरा जांच के इंतजाम

Mon, 02 Dec 2019 06:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
viscera investigation in cases of suspected death due to bullet injury in Jammu and Kashmir
विसरा - फोटो : अमर उजाला

मौत के कारणों की तह तक पहुंचने के लिए जम्मू-कश्मीर के कई मामलों के विसरा नमूने दूसरे राज्यों की लैब में बंद पड़े हैं। यह मामले गोली लगने से हुई संदिग्ध मौतों के हैं। प्रदेश में फोरेंसिंग साइंस लैब में इस श्रेणी के मामलों की जांच की सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे करीब 50 मामले हैं जो चंडीगढ़ समेत देश की अन्य प्रमुख फोरेंसिंक लैब में जांच निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


गोली लगने से होने वाली संदिग्ध मौत में जांच एजेंसी के सामने मौत के कारणों से लेकर हत्या के संदेह को पुष्ट करने की चुनौती होती है। इसी तहकीकात के लिए मृतक का विसरा लिया जाता है। जम्मू-कश्मीर से 50 के करीब विसरा दूसरे राज्यों की लैब में पड़े हैं।
विज्ञापन


जम्मू में इंस्पेक्टर की पत्नी, बाड़ी ब्राह्मणा में महिला सैन्य अधिकारी की मौत भी इसी तरह से हुई है। गोली किसी ने चलाई या फिर मामला खुदकुशी का था। इन सवालों का जवाब विसरा जांच से ही मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बहुचर्चित नेहा भसीन मामले की जांच अब तक लंबित

बहुचर्चित नेहा भसीन और सैन्य अधिकारी अनीता कुमारी की मौत मामले की जांच अब तक लंबित पड़ी हुई है। इनकी जांच के लिए एसआईटी तक बनाई गईं। लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस की तरफ से भी जांच के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया गया है।

यहां तक कि इन मामलों में लाई डिटेक्ट टेस्ट भी राज्य से बाहर जाकर करवाना पड़ा था। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर पर युवक की मौत मामले के विसरा जांच की रिपोर्ट भी कई महीनों के बाद आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed