आतंक के खिलाफ ऑपरेशन में फिर बाधा बने हिंसक प्रदर्शन, आधा दर्जन से ज्यादा जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि तीनों जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। आतंकियों के गुफा में छिपने की सूचना पर हेलीकाप्टर की मदद ली गई।
इलाके में सर्च आपरेशन अभी जारी है। सेना और पुलिस ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मौके से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया गया है। जैश ने धमकी दी है कि जल्द ही इसका बदला लिया जाएगा। मुठभेड़ शुरू होते ही आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मुठभेड़ स्थल पर जुट गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी भी की गई ताकि आतंकियों को भागने का मौका मिल सके।
भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान हिंसक प्रदर्शनों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई ताकि लोग मुठभेड़ स्थल पर जुट न सकें।
सेना ने मार गिराए 3 आतंकी
त्राल के सतूरा गांव के जंगल में गुज्जर बस्ती में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सुबह घेराबंदी की। घेराबंदी सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। तीसरा आतंकी भागकर एक गुफा में छिप गया।
वह लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग करता रहा। इस बीच हेलीकाप्टर की मदद से उसके सही लोकेशन का पता कर खात्मा किया गया। पुलिस का कहना है कि आतंकियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि सभी विदेशी हैं।