फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   VIOLENT PROTESTS AGAIN BECAME HURDLE IN OPERATION

आतंक के खिलाफ ऑपरेशन में फिर बाधा बने हिंसक प्रदर्शन, आधा दर्जन से ज्यादा जख्मी

Sat, 15 Jul 2017 09:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 15 Jul 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
VIOLENT PROTESTS AGAIN BECAME HURDLE IN OPERATION
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : file photo

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि तीनों जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। आतंकियों के गुफा में छिपने की सूचना पर हेलीकाप्टर की मदद ली गई।

विज्ञापन


इलाके में सर्च आपरेशन अभी जारी है। सेना और पुलिस ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मौके से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया गया है। जैश ने धमकी दी है कि जल्द ही इसका बदला लिया जाएगा। मुठभेड़ शुरू होते ही आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मुठभेड़ स्थल पर जुट गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी भी की गई ताकि आतंकियों को भागने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान हिंसक प्रदर्शनों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई ताकि लोग मुठभेड़ स्थल पर जुट न सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने मार गिराए 3 आतंकी

VIOLENT PROTESTS AGAIN BECAME HURDLE IN OPERATION
Indian army - फोटो : File Photo

त्राल के सतूरा गांव के जंगल में गुज्जर बस्ती में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सुबह घेराबंदी की। घेराबंदी सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। तीसरा आतंकी भागकर एक गुफा में छिप गया।

वह लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग करता रहा। इस बीच हेलीकाप्टर की मदद से उसके सही लोकेशन का पता कर खात्मा किया गया। पुलिस का कहना है कि आतंकियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि सभी विदेशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed