{"_id":"57dd41dc4f1c1bf504d496a0","slug":"violence-protest-in-srinagar-police-officer-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: किशोर का शव मिलने पर भड़की हिंसा, कई इलाकों में कर्फ्यू, ब्राडबैंड सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: किशोर का शव मिलने पर भड़की हिंसा, कई इलाकों में कर्फ्यू, ब्राडबैंड सेवा बहाल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में हिंसक झड़पों का दौर शनिवार को भी जारी रहा। श्रीनगर सहित कई इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। वहीं, हरवां इलाके में किशोर का शव मिलने से बवाल और बढ़ गया। उसके शरीर पर पैलेट गन के छर्रों लगने से घाव के निशान थे। इससे स्थानीय लोग भड़क गए और बवाल शुरू हो गया। इसमें एसडीपीओ समेत 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
माना जा रहा है कि हरवां इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान मोमीन अल्ताफ गनेई नामक किशोर जख्मी हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। शव मिलने से गुस्साए लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। प्रशासन ने एहतियातन श्रीनगर के हरवां, बडगाम और दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है।
बिजबिहाड़ा के मनहांद इलाके में उपद्रवियों ने देश विरोधी नारे लगाए। सुरक्षा बलों ने चेतावनी देकर उन्हें रोकना चाहा तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

Trending Videos
हिंसा में कई पुलिस अधिकारी घायल
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक
- फोटो : PTI
करीब दो घंटे तक चली झड़प के दौरान दर्जन भर लोग जख्मी हो गए। बिजबिहाड़ा के एसडीपीओ तनवीर अहमद पथराव की चपेट में आने से जख्मी हो गए। उन्हें निकटवर्ती अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। अनंतनाग में अचानक सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों द्वारा रोके जाने पर पथराव कर दिया। गांदरबल में भी इसी तरह से टकराव हुआ।
दोनों जगह सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल इलाकों में भी उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। जवाबी कार्रवाई में आंसू गैस के गोले दागे गए।

कश्मीर में ब्रॉडबैंड सेवा बहाल
Security while Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
कश्मीर में 12 सितंबर को बंद की गई ब्रॉडबैंड सेवा को शनिवार देर शाम बहाल कर दिया गया। बकरीद पर राष्ट्रविरोधी तत्व अफवाहें फैलाकर किसी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम देने में सफल न हों, इसके चलते सरकार की ओर से कश्मीर घाटी भर में ब्राडबैंड सेवा और निजी मोबाइल कंपनियों की सेवाएं बंद कर दी गईं थीं।
शनिवार शाम प्रशासन की ओर से ब्रॉडबैंड सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया। हालांकि, निजी मोबाइल कंपनियों की सेवाओं को बहाल करने पर सरकार अथवा प्रशासन की ओर से फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है। कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट 10 जुलाई से ही बंद है। सिर्फ बीएसएनएल की पोस्टपेड सेवा ही चल रही है।