फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   violence protest in baramulla

जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसा, बारामुला में छात्रों ने की पत्थरबाजी

Fri, 05 May 2017 10:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 05 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
violence protest in baramulla
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
घाटी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई। कई जगह सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए गए। हिंसक भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। प्रदर्शन के दौरान श्रीनगर के नौहट्टा और गोजवारा में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और लश्कर के झंडे लहराए। अलगाववादियों ने शोपियां में सर्च आपरेशन के विरोध में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान किया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जुमे की नमाज के बाद घाटी के सोपोर, अनंतनाग, पुलवामा, बांदीपोरा और श्रीनगर में हिंसा भड़की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थर बरसाए। श्रीनगर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने रैली निकालने की कोशिश की। इसी बीच कुछ युवकों ने लश्कर और पाक के झंडे भी लहराए।
विज्ञापन


प्रदर्शन की वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक रूट डाइवर्ट रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। हालात को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। सोपोर में भी नमाज के बाद हिंसा भड़की। यहां भी पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारामुला में छात्रों ने सुरक्षा बलों पर बरसाए पत्थर

violence protest in baramulla
श्रीनगर में गश्त करते जवान - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले बोमई गांव में छात्रों तथा पुलिस के बीच भिड़ंत हुई। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश में भिड़ंत हुई। देश विरोधी नारेबाजी करते हुए छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। इन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। वे पुलवामा में डिग्री कालेज के छात्रों पर 15 अप्रैल को हुई पुलिसिया कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। सोपोर डिग्री कालेज तथा हायर सेकेंडरी स्कूल में पठन पाठन स्थगित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed