{"_id":"59a96b6d4f1c1b4d738b4b97","slug":"violence-in-kashmir-valley-head-of-friday-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K:जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर में प्रदर्शन,लगाए गए आजादी के नारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K:जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर में प्रदर्शन,लगाए गए आजादी के नारे
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुआ। इस दौरान आजादी के नारे लगाए गए। जेकेएलएफ अध्यक्ष यासीन मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।नौहट्टा में स्थित जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोग, जिनमें अधिकतर युवा थे, नौहट्टा चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आजादी और मूसा के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा, अनसार गजवातुल हिंद आदि लिखे बैनर उठा रखे थे। इस बीच यासीन मलिक को भी उसके आबिगुजर स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा मलिक और पार्टी के जोनल आर्गनाइजेशन बशीर अहमद कश्मीरी को भी दफ्तर से गिरफ्तार किया गया। दोनों को श्रीनगर की सेंट्रल जेल भेजा गया।
विज्ञापन