फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Violence in Kashmir on friday

कश्मीर घाटी में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक और की मौत

Fri, 22 Jul 2016 08:58 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 22 Jul 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Violence in Kashmir on friday
श्रीनगर में तैनात सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
कश्मीर हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर श्रीनगर पहुंचने से एक दिन पहले शुक्रवार को नमाज के बाद कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलवामा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


फायरिंग में पिछले दिनों घायल एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। गड़बड़ी की आशंका में सुरक्षा बलों ने कई मस्जिदों में नमाज अता नहीं होने दी। पूरी घाटी में बीएसएनएल को छोड़कर मोबाइल सेवा ठप है। इंटरनेट और रेल सेवा भी बंद है। अलगाववादियों ने 25 जुलाई तक बंद को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


हिंसा के 14वें दिन शुक्रवार को नमाज के बाद बारामुला, कुपवाड़ा, पुलवामा सहित जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलवामा के अवंतिपोरा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की फायरिंग में  चुरसू निवासी मुश्ताक अहमद की मौत हो गई। दो अन्य घायल भी हुए जिन्हें श्रीनगर लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोकरनाग में घायल एक और सख्श ने दम तोड़ा

Violence in Kashmir on friday
घाटी में कर्फ्यू - फोटो : PTI
कोकरनाग में बीती 10 जुलाई को फायरिंग में घायल युवक की वीरवार की रात अस्पताल में मौत हो गई। पुलवामा के काकापोरा तथा बारामुला के सोपोर में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। 
 
इसके अलावा बांदीपोरा में प्रदर्शन हुए। पहनू, पिंजूरा, पहलीपोरा, आउटरपोरा, ट्रेंज, मुलू, चित्रागम, लाडी, डंगरपोरा में भी लोग सड़कों पर निकल आए। उन्होंने प्रदर्शन किया और देश विरोधी नारे लगाए। बारामुला के उड़ी में बंद रहा। 

साइंस कांफ्रेंस स्थगित
श्रीनगर के गवर्नमेंट एसपी कालेज में 27 व 28 जुलाई को साइंस फार सस्टेनबल डेवलपमेंट विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस स्थगित कर दी गई है। नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed