फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   VIOLANCE WHILE CORDON OF ARMY IN KASHMIR

हिंसक प्रदर्शनों की आड़ में सर्च ऑपरेशन के दौरान फरार हुए लश्कर आतंकी, तलाश जारी

Wed, 28 Jun 2017 09:50 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 28 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
VIOLANCE WHILE CORDON OF ARMY IN KASHMIR
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo

अनंतनाग जिले में लश्कर के तीन आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी के दौरान हिंसक प्रदर्शनों की आड़ लेकर भागने में कामयाब रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फरार आतंकियों का संबंध लश्कर से था और ये सभी पिछले दिनों अनंतनाग में पुलिसकर्मियों पर हुए हमले में शामिल थे।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के नागाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की घेरेबंदी के दौरान मंगलवार देर रात हिंसक झड़पें हुईं। पड़ोसी गांव सौफशाली के लोग सड़कों पर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया था। इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान लश्कर के आतंकी बशीर लश्करी और उसके 2 अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे हैं। हालांकि इस घटना पर कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed