{"_id":"608e47bd0a243b3ba47acda6","slug":"villagers-attacked-ambulance-driver-who-arrived-with-corpse-of-a-corona-patient-in-handwara-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में कोरोना मरीज का शव लेकर पहुंचे एंबुलेंस ड्राइवर पर गांव वालों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में कोरोना मरीज का शव लेकर पहुंचे एंबुलेंस ड्राइवर पर गांव वालों ने किया हमला
Sun, 02 May 2021 12:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 02 May 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में गांव वालों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर हमला कर दिया। एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। यह हादसा तब हुआ, जब एंबुलेंस ड्राइवर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव उसके घर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
एंबुलेंस ड्राइवर मुश्ताक अहमद ने बताया कि शनिवार को जिले के अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई और जैसे ही वह मरीज के पैतृक गांव मागाम पहुंचा तो वहां उसके परिवार वालों और गांव वालों ने एंबुलेंस पर धावा बोल दिया। एंबुलेंस में तोड़फोड़ की गई। किसी तरह से जान बचा कर ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन
लेकिन इस दौरान उसको भी मामूली चोटें पहुंची। मुश्ताक ने बताया कि गांव वालों का कहना था कि कहीं भी कोई कोरोना नहीं है यह अस्पताल वाले सब ड्रामा करते हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू
ये भी पढ़ें- श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर