फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Viksit bharat sankalp yatra program

Jammu News: बिश्नाह नगरपालिका ने कार्यालय में किया खानापूर्ति का आयोजन

विज्ञापन
Viksit bharat sankalp yatra program
नपा को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करने के मिले थे निर्देशबिना तैयारी और पूर्व सूचना के हुआ कार्यक्रम, लोग नहीं ले पाए महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। नगरपालिका ने शुक्रवार को कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बिना किसी पूर्व सूचना और बिना तैयारी के आयोजित किया गया, जिससे इसमें लोग ही नहीं पहुंच पाए। इस कार्यक्रम में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जानी थी। साथ ही लोगों की समस्याएं विभिन्न विभागों के अधिकारी सुनने वाले थे। लेकिन, जब लोग ही नहीं पहुंचे तो कृषि, बिजली, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग जैसे लगभग 17 विभागों के अधिकारी अपने स्टॉल लगाकर बस राह ही ताकते रहे।
विज्ञापन

बिश्नाह नपा के पूर्व अध्यक्ष राजन शर्मा और पूर्व उपाध्यक्ष जय भारत ने बताया कि उन्हें भी कार्यक्रम की जानकारी कुछ घंटे पहले ही दी गई थी। उन्होंने इस कार्यक्रम को प्रशासन की खानापूर्ति करार दिया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले क्षेत्र की जनता को जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि लोग इस तरह के कार्यक्रमों का भरपूर लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि जब जनता ही कार्यक्रम में नहीं आएगी तो इस तरह के कार्यक्रमों का क्या लाभ? इस तरह की कार्रवाई से तो केवल सरकारी राजस्व बर्बाद हो रहा है। वहीं, नपा के उपाध्यक्ष रमेश लाल ने बताया कि उन्होंने वीरवार शाम को ही सभी पार्षदों को कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मुझे कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं थी। इससे नगरपालिका की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। यह कार्यक्रम गरीब जनता के पैसे की बर्बादी था। जिस कार्यक्रम की जनता को जानकारी ही नहीं, उस कार्यक्रम को करवाने का क्या लाभ?

- प्रेमपाल शर्मा, वार्ड 10 के कारोबारी

---

प्रशासन रात के अंधेरे में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय लेता है। फिर चाहे उन कार्यक्रमों में जनता पहुंचे या न पहुंचे। यह कार्यक्रम किसे लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया था? इसकी जांच होनी चाहिए।

- बलवीर कुमार, वार्ड 12 के निवासी

---

हमारे यहां नगरपालिका की कोई गाड़ी नहीं आई, जो कार्यक्रम की जानकारी दे रही हो। इतनी जल्दी में कार्यक्रम आयोजित कर बस खानापूर्ति कर दी गई है। आखिर प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम आयोजित करने की इतनी जल्दी क्या थी? अधिकारियों ने आम जनता की आंखों में धूल झोंकी है।

- नरेश कुमार जंगराल, महमूदपुर गांव के पंच

---

मेरी पार्टी के साथ कई गांवों के किसान, महिलाएं और युवा जुड़े हुए हैं। किसी को भी कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में लोग पहुंचते भी तो कैसे? प्रशासन को इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करवाने से पहले क्षेत्र की राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संस्थाओं और लोगों को समय रहते जानकारी देनी चाहिए।


- गणेश चौधरी, शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष
---
मुझे संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ घंटे पहले ही कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश था। शुक्रवार सुबह कार्यक्रम शुरू होने से कुछ घंटे पहले लाउडस्पीकर लगाकर कस्बे तथा आसपास गांवों के लोगों को जानकारी दी गई थी।
- रंगीता शर्मा, ईओ, नपा बिश्नाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed