फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vijaypur news, kishatwar disaster news

Jammu News: शव घर पहुंचते ही मच गई चीख-पुकार

Sun, 17 Aug 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 17 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
vijaypur news, kishatwar disaster news
विजयपुर मृतक अशोक कुमार के घर लोग पहुंचे
विजयपुर। चिशोती गांव में बादल फटने से विजयपुर के गांव संगवाल निवासी अशोक कुमार की मौत हो गई। उनका शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

बता दें कि अशोक कुमार मचैल माता के दर्शन कर परिवार के साथ घर लौट रहे थे और अचानक बादल फट गया। अशोक कुमार मलबे में फंस गए थे। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले किश्तवाड़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद अशोक कुमार (35) पुत्र बूटी राम को जीएमसी जम्मू लाया गया। मगर जीएमसी में उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी प्रवीण कुमारी और बेटा रोहित कुमार सुरक्षित हैं।
अशोक कुमार के बेटे रोहित कुमार ने बताया कि हम तीनों एक साथ खड़े थे और पापा लंगर खाने चले गए। इतनी देर में बादल फट गया और पापा पानी में बह गए हमें मामूली सी चोट आई, लेकिन हम दोनों की जान बच गई। गांव के पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र ने बताया कि अशोक कुमार का एक बेटा है। अशोक कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इस समय उनका बेटा निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है और अब घर में कमाने वाला कोई नहीं रहा। शनिवार को अशोक कुमार का शव घर पहुंचते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी परवीन देवी बेसुध होकर मात्र शव को देख रही थी। ग्रामीणों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं। इसलिए उनके परिवार की मदद की जाए। इस मौके पर राजनेता, पुलिस प्रशासन वहां पर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में देविका घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अशोक कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed