फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vijaypur news, jagran news

Jammu News: श्री गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ माता रानी का जागरण

Sun, 28 Sep 2025 12:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
vijaypur news, jagran news
विजयपुर में मां भगवती जागरण में भजन सुनते
विजयपुर। कस्बे में शुक्रवार को मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने मां की महिमा पर आधारित भेंटें सुनीं।
विज्ञापन

गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विजयपुर के विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सर्वप्रथम माता रानी की आरती, मां सरस्वती की आराधना की गई।

भजन गायक वर्षा जम्वाल और कलाकारों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि दैनिक कार्यों से समय निकालकर भगवान की भक्ति में भी समय लगाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा, उधम सिंह और जय राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed