फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vijay becomes president of Samba Industry Association

सांबा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विजय

विज्ञापन
Vijay becomes president of Samba Industry Association
सांबा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : SAMBA
सांबा। सिडको फेज एक में सांबा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव करवाए गए। इसमें विजय अग्रवाल को दोबारा प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय होटल में कारखाना प्रबंधकों की बैठक हुई। इसमें तीन सदस्यों विनय शर्मा, विकास धर और नरेंद्र ब्रह्मदत्त की कमेटी बनाई गई। इसके बाद उनके देखरेख में चुनाव करवाए गए। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें चुनाव के लिए 15 मार्च तक नामाकंन जमा करवाने को कहा गया था। इस दौरान किसी ने अपना नामांकन नहीं करवाया। इसके बाद आम सहमति से एसोसिएशन के पुराने सदस्यों को ही आगामी दो वर्षों के लिए चुना लिया गया। इसमें अध्यक्ष विनोद ऋषि, प्रधान विजय अग्रवाल, उपप्रधान रमण जौली, महासचिव अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित सिरोहा, और जेपी सिंह सचिव चुने गए। प्रधान विजय अग्रवाल ने कहा की सरकार की ओर से जो बजट पेश किया गया है उससे पुराने कारखानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नए कारखानों के लिए तो बजट ठीक है लेकिन पुराने कारखानों के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल से कारखाना मालिकों की अनदेखी न करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed