फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vigilance raids on LWBDA former officer's home

लवाडा के एक पूर्व अधिकारी पर गिरी गाज

Wed, 30 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 30 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
vigilance raids on LWBDA former officer's home

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को श्रीनगर में लेक्स वाटरबेस डेवलपमेंट अथॉरिटी (लवाडा) के पूर्व अधिकारी के निवास पर छापा मारा और करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति की खरीद से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों को जब्त करने का दावा किया है।

विज्ञापन


विभाग के प्रवक्ता के अनुसार लवाडा के पूर्व इनफोर्समेंट अफसर शाह सिकंदर खान के राज बाग स्थित घर पर विभाग द्वारा स्पेशल जज एंटी-करप्शन द्वारा जारी वारंट के आधार पर सुबह छापा मारा।
विज्ञापन


अधिकारी को भ्रष्टाचार के सहारे आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप को देखते हुए उन पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में तलाशी के दौरान अचल संपत्ति की खरीद से संबंधित विभिन्न दस्तावेज बरामद किए जो अधिकारी द्वारा सेवा में रहते हुए खरीदी थी। अधिकारी द्वारा बटमालू में एक बड़ा शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया गया है।


दो कनाल 18 मरले जमीन बटमालू में और 4 कनाल 15 मरले जमीन लोलपुरा टंगमर्ग में खरीदी हुई है। अधिकारी के घर से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी, बैंक लॉकर, बैंक बैलेंस और सोने बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed