{"_id":"5d49b7c38ebc3e6cd2582490","slug":"vigilance-increased-on-border-and-loc-possibility-of-infiltration-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाहट में पाकिस्तान रच रहा है बड़ी साजिश, बॉर्डर और एलओसी पर बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौखलाहट में पाकिस्तान रच रहा है बड़ी साजिश, बॉर्डर और एलओसी पर बढ़ाई गई सतर्कता
Tue, 06 Aug 2019 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बॉर्डर और एलओसी पर बढ़ा दी गई सतर्कता
राज्य के मौजूदा हालात के चलते पाकिस्तान बौखलाहट में है। बॉर्डर और एलओसी से घुसपैठ कराकर पाकिस्तान खून खराबे की बड़ी साजिश में है। पुंछ और कुपवाड़ा जिलों की एलओसी और पंजाब के साथ लगते कठुआ बॉर्डर से घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए बॉर्डर और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान आतंकियों के जरिये माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती से कश्मीर में मौजूद आतंकी कुछ कर नहीं पा रहे। इसलिए बॉर्डर से घुसपैठ कराकर हमला कराने की कोशिश है, ताकि माहौल खराब किया जा सके। इस समय मौसम भी खराब है, जिसका आतंकी लाभ उठाकर घुसपैठ कर सकते हैं। एयरफोर्स को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
