फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vice President Venkaiah Naidu says Pak stop supporting terrorism, development possible by Peace

आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे पाक, शांति से ही विकास संभव: उपराष्ट्रपति

Tue, 29 May 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 29 May 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu says Pak stop supporting terrorism, development possible by Peace

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि शांति से ही विकास लाया जा सकता है। लेकिन सीमा पर तनाव की वजह से विकास गतिविधियों पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित नहीं किया जा सकता है। भारत सभी के साथ अच्छे संबंध चाहता है। उन्होंने सीमा पार से गोलाबारी से उपजे हालात पर पाक की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक पड़ोसी देश को आतंकवाद को समर्थन देने, सहयोग करने और उत्तेजित करने की अपनी नीति को छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


उसे समझना चाहिए हम शांति चाहते हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद सोमवार को पहली बार जम्मू पहुंचे नायडू सीएसआईआर-भारतीय समवेत औषध संस्थान (आईआईआईएम) में एक समारोह में वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर वह गति नहीं पकड़ पाया है, इस पर सोचना चाहिए। यहां प्रतिभा और कौशल की कमी नहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के मामलों में शून्य सहनशीलता होनी चाहिए। दुनिया की गहरी समझ के बिना मानव प्रगति संभव नहीं है। बच्चों और युवाओं को प्रश्न पूछने और उत्तर खोजने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। भारत को ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने में अनुसंधान महत्वपूर्ण है। देश के विकास के लिए जरूरी है कि प्रयोगशालाओं में होने वाले शोध का फायदा आम लोगों तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाहे खेतीबाड़ी हो या बीमारियों के इलाज तलाशने की दिशा में शोध हो, इसका असली फायदा तभी होगा जब इससे आम लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। वैज्ञानिक किसानों के बीच जाकर उन्हें बताएं कि कैसे वे आधुनिक तरीके के इस्तेमाल से खेती को बेहतर बना सकते हैं। भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए खेती के तरीकों में बदलाव बहुत जरूरी है। 

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने महसूस किया था कि देश के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी का एकीकरण हमारे देश के लाखों लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए आवश्यक है। उन्होंने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया, जो सीएसआईआर के पहले उपाध्यक्ष थे।

उपराष्ट्रपति वैज्ञानिकों, छात्रों और कर्मचारियों से रूबरू हुए। निदेशक आईआईआईएम डॉ राम विश्वकर्मा ने संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इससे पूर्व सोमवार सुबह तकनीकी हवाई अड्डे जम्मू पर राज्यपाल एनएन वोहरा ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक दल ने गार्ड आफ  ऑनर  दिया। आईआईआईएम समारोह पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता सहित कई मंत्री और उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed