{"_id":"0fa1f008ba8467d5ea35883523f709fb","slug":"vice-chancelors-met-governor-nn-vohra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नर से मिले उपकुपति, विकास पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवर्नर से मिले उपकुपति, विकास पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Mar 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आईए हमाल ने सोमवार को राजभवन में जाकर गवर्नर एनएन वोहरा के साथ मुलाकात की। प्रो. हमाल ने यूनिवर्सिटी में करवाए जा रहे अकादमिक और अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
मूलभूत ढांचे के विकास और स्टाफ सदस्यों की नियुक्तियों पर भी चर्चा की गई। वहीं सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ जम्मू के कार्यकारी उपकुलपति प्रो. देवानंद ने भी गवर्नर से मुलाकात की। प्रो. देवानंद ने सांबा जिले के राया सुचानी के बगला गांव में बनाए जा रहे यूनिवर्सिटी के नये कैंपस के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनिवर्सिटी में फैकल्टी सदस्यों की नियुक्तियों से लेकर प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए चर्चा की गई।