फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vice Chairman of Municipal council Kathua Corona infected, 47 new cases in distt

नगर परिषद कठुआ की उपाध्यक्ष कोरोना संक्रमित, जिले में 47 नए मामले

विज्ञापन
Vice Chairman of Municipal council Kathua Corona infected, 47 new cases in distt
कठुआ। कोरोना संक्रमण कठुआ जिले में लगातार पांव पसारने लगा है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1200 पार कर गया है। वीरवार को जिले में 47 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। नगर परिषद कठुआ की उपाध्यक्ष भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा महिला पुलिस थाने के पांच और कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब तक महिला थाने के 12 कर्मियों को संक्रमित पाया जा चुका है। इससे पहले बुधवार को भी उपराज्यपाल के दौरे के दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में सात महिला पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाई गईं थीं।
विज्ञापन

वहीं, बनी क्षेत्र से भी वीरवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बनी में हायर सेकेंडरी स्कूल के एक शिक्षक के संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है। स्कूलों को दिन सैनिटाइज किया जाएगा, जिसके बाद उसे खोला जाएगा। प्रधानाचार्य मोहम्मद हाफिज ने बताया कि विंटर जोन के हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के परीक्षाओं के फार्म भरे जा रहे हैं। जिस शिक्षक को संक्रमित पाया गया है उसे 10वीं कक्षा के फार्म की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। स्कूल को सेनिटाइजेशन के अगले दो दिन तक बंद रखा जाएगा, जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को दे दी गई है। इसके अलावा बनी में रैपिड जांच में दो पुलिस क र्मियों, एक बैंक कर्मी के अलावा एक दुकान पर काम करने वाला भी संक्रमित पाया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के 359 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed