फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   veterans day

राष्ट्र हमेशा सशस्त्र बलों का ऋणी रहेगा, इसके लिए उनका आभार : राजनाथ

विज्ञापन
veterans day
अखनूर में समारोह के दौरान बच्ची को गोद में उठाए राजनाथ सिंह। संवाद
अखनूर में एक हजार पूर्व सैनिकों से रूबरू हुए रक्षा मंत्री, कहा - आप हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन


108 फुट ऊंचे तिरंगे और हेरिटेज संग्रहालय का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेजोड़ बहादुरी, समर्पण और बलिदान के लिए पूर्व सैनिकों का हौसला बढ़ाया। अखनूर में सेना के नौवें वेटरंस दिवस पर पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि निस्वार्थ सेवा के लिए राष्ट्र हमेशा सशस्त्र बलों का ऋणी रहेगा। करीब एक हजार पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय वीर सैनिकों के प्रति गहरा सम्मान रखता है। सैनिकों के प्रति यह सम्मान देश के मूल्यों में समाया हुआ है। उन्होंने अखनूर के टांडा आर्टिलरी ब्रिगेड में 108 फुट ऊंचे तिरंगे और हेरिटेज संग्रहालय का लोकार्पण किया।
वेटरंस-डे कार्यक्रमों का आयोजन उस सम्मान को दिखाने का एक तरीका है। समारोह को इस तथ्य का प्रमाण बताया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा। रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच की दूरी को पाटने के अटूट संकल्प को दोहराया। अनुच्छेद 370 को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पूर्व व सेवारत सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। राजनाथ ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आश्वासन दिया कि रक्षा मंत्रालय (एमओडी) अपने सैनिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हमेशा अपनी क्षमता से परे काम करेगा, जो सेवानिवृत्ति के बाद भी देश की संपत्ति बने रहते हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों को गिनाया। विश्वास दिलाया कि सरकार हर कदम पर देश के सैनिकों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

--------
अखनूर के इतिहास को समेटे संग्रहालय का उद्घाटन
अखनूर में सेना और स्थानीय को इतिहास को समेटे एक संग्रहालय तैयार किया गया है। यहीं पर मंगलवार को रक्षामंत्री ने 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।संग्रहालय का उद्घाटन किया। ये संग्रहालय क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को श्रद्धांजलि है। जम्मू को पुंछ से जोड़ने वाले हाइवे पर स्थित यह संग्रहालय क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पूर्व सैनिकों को दीं स्कूटी और व्हील चेयर
पूर्व सैनिकों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर, ट्राई स्कूटर, स्कूटर और ऑटो रिक्शा जैसे कुछ गतिशीलता उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर शिकायत निवारण और जागरूकता के लिए विभिन्न रिकॉर्ड कार्यालयों, रक्षा और सरकारी कल्याण संगठनों, बैंकों और रोजगार एजेंसियों के 40 से अधिक स्टॉल व सहायता डेस्क स्थापित किए गए थे।

...और मंच से उठकर नन्हीं
परी को गले लगाने पहुंचे राजनाथ

कार्यक्रम में सैन्य स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। ऐसा ही एक कार्यक्रम डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान पर सैन्य स्कूल के बच्चे पेश कर रहे थे। इस प्रस्तुति में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली शिवन्या सबसे आगे थी। जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ। सभी बच्चे वापस जाने लगे। तभी मंच से आवाज आई कि सभी बच्चे वापस आ जाएं। इतने में राजनाथ सिंह मंच से उठे। उनके साथ मौजूद एलजी मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, सीडीएफ अनिल चौहान मंच से नीचे उतरे। जैसे ही राजनाथ सिंह मंच से नीचे पहुंचे तो उन्होंने शिवन्या को गले लगाकर गोद में उठा लिया। उससे कहा कि तुम बहुत प्यारी हो बीटिया। इसके बाद राजनाथ ने बच्चों के साथ ग्रुप फोटो ली।

अखनूर में समारोह के दौरान बच्ची को गोद में उठाए राजनाथ सिंह। संवाद

अखनूर में समारोह के दौरान बच्ची को गोद में उठाए राजनाथ सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed