{"_id":"597ec5db4f1c1b05588b4951","slug":"vehicular-movement-suspended-on-jammu-srinagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रोका गया ट्रैफिक, बीच रास्ते फंसे दर्जनों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रोका गया ट्रैफिक, बीच रास्ते फंसे दर्जनों वाहन
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर रोका गया ट्रैफिक
- फोटो : file photo
सोमवार को बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर कई इलाकों में भारी भूस्खलन के कारण यातायात को रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे के पास स्थित मेहर, सीरी और पंथयाल के इलाकों में भूस्खलन की सूचना के बाद ट्रैफिक रोका गया है।
विज्ञापन
हाइवे पर यातायात रोके जाने के कारण दर्जनों वाहनों को बीच रास्ते में ही रोका गया है। वहीं NHAI के तमाम कर्मचारी लगातार हाइवे पर आवाजाही बहाल करने के लिए रास्ते को साफ करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस क्रम में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो कि पर्वतीय इलाकों में रह रहे हैं या जिन्हें हाइवे के रास्ते श्रीनगर या अन्य इलाकों की यात्रा करनी है।
विज्ञापन