{"_id":"33a1f5e36b877824350bf53400788aaa","slug":"vehicles-will-leave-from-jammu-to-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से श्रीनगर जा रहे लोगों के लिए खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से श्रीनगर जा रहे लोगों के लिए खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खराब होने के बाद पिछले दिनों एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात एकतरफा कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस जम्मू के निर्देशों के आधार पर रविवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा ट्रैफिक के आधार पर गाड़ियां छोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
रविवार सुबह छह बजे से तीन बजे तक छोटी गाड़ियां श्रीनगर के लिए छोड़ी जाएंगी, जबकि छह बजे से लेकर एक बजे तक ट्रकों को श्रीनगर के लिए रवाना किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुचारु रूप से श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को एकतरफा छोड़ा गया और शाम तक बटोत तक वाहन निकल चुके थे।
बताया गया कि श्रीनगर से तकरीबन 903 लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) एवं 1944 हैवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किए गए।
एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय कोतवाल का कहना है कि रविवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहन छोड़े जाएंगे। मौसम को देखते हुए फि लहाल एकतरफा ट्रैफिक हाईवे पर बहाल है।
विज्ञापन