{"_id":"0b1c54ff6982d04759a85e6ad0b0bf1e","slug":"vehicle-caught-with-anti-election-poster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव विरोधी पोस्टर ले जा रही सूमो पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव विरोधी पोस्टर ले जा रही सूमो पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 20 Nov 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को एक सूमो को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिसमें चुनाव विरोधी पोस्टर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अलगाववादी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बांडे बाघ के करीब सूमो गाड़ी को रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान जेकेएलएफ अलगाववादी संगठन के चुनाव बहिष्कार के पोस्टर बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी में सवार गांदरबल के रहने वाले मुश्ताक नबी वानी और हब्बाकदल श्रीनगर के रहने वाले असलम रसूल चेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियों की धारा 13 के तहत एफआईआर 178/2014 दर्ज किया है।
विज्ञापन