फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vegetable market

शतक जमाते ही टमाटर रसोई से बाहर

विज्ञापन
vegetable market
जम्मू। सर्दी बढ़ने के साथ ही टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। मात्र 15 दिन में ही टमाटर के दाम 40 बढ़ कर 100 रुपये पहुंच गए हैं। शतक जमाते ही टमाटर से लोगों का मोहभंग होने लगा है और अब रसोई से भी गायब रहा रहा है। लोग स्वाद से समझौता कर बिना टमाटर के ही दाल-सब्जी बनाने को मजबूर हैं। वहीं, चटनी बनाना तो अब दूर की कौड़ी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जम्मू शहर में टमाटर के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। महंगाई बढ़ते ही जहां आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। वहीं, अब टमाटर ने जेब और ढीली करनी शुरू कर दी है, जिससे शहरवासी काफी परेशान हैं। पंद्रह दिन पहले टमाटर 60 रुपये किलो था, लेकिन मौजूदा समय में 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

रविवार को डोगरा चौैक, गुम्मट बाजार, बिक्रम चौक पर रैहड़ी-फड़ियों और सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि पीछे से ही दाम बढ़ गए हैं। इस कारण लोगों का टमाटर से मोहभंग हो गया है। अब लोग जरूरी होने पर ही टमाटर की खरीदारी कर रहे हैं। गुम्मट में रैहड़ी लगाने वाले शांति नाथ ने बताया कि कई लोग गलियों में महंगा सामान बेचने का आरोप लगाते हैं। लेकिन यह तो पीछे से ही है। इससे लोग काफी परेशान हैं। सीजन में बदलाव होने से सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होती है। उपभोक्ता निर्मला देवी ने बताया कि पहले सौ रुपये की सब्जी से चार दिन निकलते थे। अब सौ रुपये में एक किलो टमाटर मिल रहा है। बिना टमाटरों के सब्जी बनानी पड़ेगी। स्वाद की परवाह नहीं है। अब ऐसे ही काम चलाना पड़ेगा। सोनी शर्मा ने बताया कि हर रोज ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी टमाटर तो कभी प्याज महंगा हो रहा है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यम वर्ग को काफी दिक्कत हो रही है। वीरता जम्वाल ने बताया कि टमाटर की चटनी बनाना दूर की बात है। दो महीने टमाटर के दाम 40 रुपये थे। फिर 60 रुपये और अब 100 रुपये हो गए हैं। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed