{"_id":"624f31a4e7cde5264227af49","slug":"vdc-member-son-commits-suicide-by-shooting-himself-in-surankote","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: सुरनकोट में वीडीसी सदस्य के बेटे ने पिता की राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: सुरनकोट में वीडीसी सदस्य के बेटे ने पिता की राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत
Fri, 08 Apr 2022 02:17 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:17 AM IST
सार
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खुद को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पुंछ की सुरनकोट तहसील में वीरवार को ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) सदस्य मोहम्मद फजल के बेटे गुलजार अहमद (28) ने अपने पिता की राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस व चिकित्सक पहुंचे। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मढ़ा निवासी वीडीसी सदस्य के यहां घटना हुई।
विज्ञापन
एसएचओ सुरनकोट नियाज अहमद पुलिस बल व चिकित्सकों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर ही कानूनी कार्रवाई के बाद देर शाम शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।आत्महत्या में प्रयोग की गई वीडीसी की राइफल जब्त कर घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुरनकोट तहसील के पीर पांचाल के पहाड़ों में स्थित दूर दराज के गांव मढ़ा निवासी ग्राम सुरक्षा समिति सदस्य मोहम्मद फजल के पुत्र गुलजार अहमद ने अपने पिता की सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारी ली।
विज्ञापन
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। गुलजार अहमद का शव जमीन पर पड़ा था। परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सुरनकोट थाने में दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
इस घटना के बारे में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सुरनकोट जुलफकार अली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मढ़ा में एक युवक ने पिता की राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक तनाव का भी शिकार था।
स्पष्ट जानकारी पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी सामने आएगी। गौरतलब है कि पुंछ जिले का गांव मढ़ा आतंकवाद के दौर में सबसे अधिक प्रभावित था और जिले में पहली ग्राम सुरक्षा समिति यहीं बनी थी। जो राज्य की पहली सो प्रतिशत मुस्लिम सदस्यों वाली ग्राम सुरक्षा समिति थी। जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं।