{"_id":"5e1e129d8ebc3e4ad3091ffd","slug":"vashno-devi-jammu-news-jmu2015974154","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी - पूर्जा अर्चना के लिए खोले गए प्राकृतिक गुफा के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी - पूर्जा अर्चना के लिए खोले गए प्राकृतिक गुफा के द्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। मकर संक्रांति पर मंगलवार को श्री माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा के कपाट पूर्जा अर्चना के लिए खोले गए। हालांकि गुफा के रास्ते भक्तों को दर्शन करने का मौका नहीं मिला। यात्रियों की संख्या में गिरावट के चलते किसी भी दिन कुछ घंटों के लिए प्राकृतिक गुफा के रास्ते भक्तों को दर्शन का मौका मिल सकता है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम कक्ष के बंद होने के कुछ समय पहले तक करीब 15 हजार यात्रियों का पंजीकरण हो चुका था।
तीन घंटे ही चली हेलिकॉप्टर सेवा, रोपवे सेवा सुचारू
कटड़ा। मौसम साफ होने पर मंगलावर को हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हुई लेकिन दोपहर से कुछ पहले त्रिकुटा पर्वत पर धुंध की चादर छाने के बाद सेवा को एहतियातन बंद करना पड़ा। इस समय तक कटड़ा से 29, सांझी छत से भी 29 ही उड़ानें भरी जा सकीं। हेलिकॉप्टर सेवा करीब तीन घंटे तक ही चली। सूर्य अस्त होने से पहले तक धुंध छाई रही और हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। ऐसे में भारी संख्या में यात्रियों को भवन जाने के लिए घोड़े और पालकी का सहारा लेना पड़ा। गौरतलब है कि सोमवार को खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा और रोपवे सेवा ठप रही थी। मंगलवार को रोपवे सेवा दिन भर जारी रही। संवाद