{"_id":"5d80d4a08ebc3e0172326620","slug":"vande-bharat-train-to-start-from-navratri-from-delhi-via-punjab-to-mata-vaishno-devi-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में दिल्ली के लोगों को वैष्णो देवी जाने के लिए रेलवे की सौगात, शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में दिल्ली के लोगों को वैष्णो देवी जाने के लिए रेलवे की सौगात, शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन
Tue, 17 Sep 2019 06:12 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को दो अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी है। यानी नवरात्र के बीच में मां वैष्णो के भक्तों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। पहली स्वदेश निर्मित इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का जून महीने में सफल ट्रायल हुआ था। इसके बाद से ही ट्रेन को नियमित रूप से शुरू करने की कवायद चल रही थी। ट्रेन को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की भी मंजूरी भी मिल चुकी है।
राज्य में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पनपे हालात के कारण ट्रेन शुरू नहीं हो पाई थी। 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन नई दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी को आठ घंटे में तय करेंगी। जबकि अन्य ट्रेन 10 से 12 घंटे का समय लेती है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है। माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन में नॉनवेज खाना नहीं परोसने का फैसला भी लिया है। हालांकि कटड़ा तक जाने वाली अधिकांश ट्रेन में नॉनवेज खाना नहीं परोसा जाता है। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह ट्रेल नवरात्री में लोगों के लिए सौगात होगी।
विज्ञापन
ट्रेन की खासियत
ट्रेन में कुल 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं। हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी लगी है, जिसमें ट्रेन किस स्टेशन पर खड़ी उसकी जानकारी यात्री को मिलती है। ट्रेन सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित सफर मिलेगा। ट्रेन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप को भर देती है, जिससे हादसे का आशंका पूरी तरह खत्म हो जाती है।