फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vande Bharat train may start from Navratri, know how to reach Mata Vaishno Devi

जम्मू-कश्मीरः इस नवरात्र वैष्णो देवी जाने वालों को मिलेगी खुशखबरी! वंदे भारत से होगा सुहाना सफर

Sat, 14 Sep 2019 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train may start from Navratri, know how to reach Mata Vaishno Devi
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को दो अक्टूबर से शुरू करने की तैयारी है। यानी नवरात्र के बीच में मां वैष्णो के भक्तों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। पहली स्वदेश निर्मित इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का जून महीने में सफल ट्रायल हुआ था। इसके बाद से ही ट्रेन को नियमित रूप से शुरू करने की कवायद चल रही थी। ट्रेन को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की भी मंजूरी भी मिल चुकी है।

विज्ञापन


राज्य में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पनपे हालात के कारण ट्रेन शुरू नहीं हो पाई थी। 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन नई दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी को आठ घंटे में तय करेंगी। जबकि अन्य ट्रेन 10 से 12 घंटे का समय लेती है।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 130 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है। माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन में नॉनवेज खाना नहीं परोसने का फैसला भी लिया है। हालांकि कटड़ा तक जाने वाली अधिकांश ट्रेन में नॉनवेज खाना नहीं परोसा जाता है। फिरोजपुर डिवीजन के डिवीजन ऑपरेटिंग मैनेजर सुधीर ने कहा कि अभी हमारे पास ट्रेन के शुरू होने को लेकर कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस नवरात्रि, महा अष्टमी पर अर्पित करें मां वैष्णो देवी को भेंट व प्रसाद, जीवन की सारी समस्याएं होंगी दूर



ट्रेन की खासियत
ट्रेन में कुल 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं। हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी लगी है, जिसमें ट्रेन किस स्टेशन पर खड़ी उसकी जानकारी यात्री को मिलती है। ट्रेन सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित सफर मिलेगा। ट्रेन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप को भर देती है, जिससे हादसे का आशंका पूरी तरह खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed