फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Valley NGOs engaged in helping people in Corona crisis

#LadengeCoronaSe : कोरोना संकट में लोगों की मदद करने में जुटे कश्मीर घाटी के एनजीओ

Sat, 01 May 2021 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 04:07 AM IST
सार

  • अब तक प्रदेश में 519 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और 55 ऑटो बाईपैप मशीनें मरीजों को करा चुके मुहैया
  • अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के हज हाउस में एक सराय स्थापित की जा रही है

विज्ञापन
Valley NGOs engaged in helping people in Corona crisis
कोरोना जांच... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कश्मीर में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के बीच कुछ एनजीओ साइलेंट सर्विस के तहत मरीजों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। जरूरतमंदों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं। 

विज्ञापन


इनमें कुछ बड़े नाम हैं अथ्रोट, दारुल अता और एसआरओ। इनके वालंटियर्स कोरोना संकट के बीच लोगों की दिन रात मदद कर रहे हैं। जहां ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है यह वारियर्स लोगों तक ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर आदि पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


अथ्रोट के चेयरमैन बशीर नदवी ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से कश्मीर में मुश्किल की घड़ी में लोगों की मदद करते आए हैं और पिछले एक साल से कोरोना संकट के बीच भी लोगों तक मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। महामारी के दौरान उनके 30 से अधिक वालंटियर्स दिन रात लोगों की सेवा कर रहे हैं। नदवी ने कहा कि अभी तक उनके पास 350 कॉन्सेंट्रेटर थे, जो सभी इस समय मरीजों के पास सेवा में हैं। उन्होंने बताया कि 40 ऑटो बाईपैप मशीन भी मरीजों को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदवी ने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के हज हाउस में एक सराय स्थापित की जा रही है यहां 50 बेड लगाए जाएंगे और हर बेड में ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी। मरीजों का ध्यान रखने वाले अटेंडेंट्स के लिए पीपीई किट्स, एन 95 मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर भी मुहैया कराया जाएगा। नदवी ने बताया कि उनके नंबर सोशल मीडिया पर बांटे गए हैं और लोग संपर्क करते हैं। 


वहीं दारुल अता के चेयरमैन शबीर अहमद के अनुसार उनके एनजीओ ने भी अब तक 115 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 15 ऑटो बाईपैप मशीने जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाई हैं। एसआरओ के एक वालंटियर ने बताया कि उन्हें भी रोजाना 30 से 40 कॉल्स आती हैं। वह भी मरीजों की मदद करते हैं। इसके अलावा एसआरओ की एम्बुलेंस सेवा भी चलती है जो मरीजों को मुफ्त अस्पताल लाती और ले जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed