फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Yatra: Number of devotees expected to increase during summer holidays

Vaishno Devi Yatra : गर्मी की छुट्टियों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद, सुरक्षा चाक-चौबंद

Sun, 21 May 2023 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi Yatra: Number of devotees expected to increase during summer holidays
file pic.....

गर्मी की छुट्टियों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने आध्यात्मिक विकास केंद्र में सुरक्षा एजेंसियों व बोर्ड अधिकारियों से बैठक कर पुख्ता इंतजामों की समीक्षा की। इस संबंध में तीर्थक्षेत्र की सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा करने के लिए सीईओ ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद और इसकी निगरानी को लेकर सुरक्षा अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


सीईओ ने कहा कि भक्तों की भारी भीड़ की उम्मीद है। आरएफआईडी कार्ड जारी करने, सत्यापन प्रभावी भीड़ प्रबंधन ट्रैक और कटड़ा धर्मनगरी में होल्डिंग क्षेत्रों की वृद्धि सहित तीर्थयात्रा पूरे ट्रैक सहित भवन क्षेत्र में प्रवेश व निकास मार्गों को अलग करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही 700 से अधिक सीसीटीवी नेटवर्क से भवन और सर्वकालिक निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


सभी प्रवेश बिंदुओं पर तैनात सभी एजेंसियों को और अधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने ट्रैक पर किसी भी संदिग्ध तत्व सहित पोनी पोर्टर्स के सत्यापन और जनगणना पर सुरक्षा एजेंसियों और अन्य हित्तधारकों पर जोर दिया। सीईओ ने किसी भी आपात स्थिति के मद्देनजर सभी हित्तधारकों से त्वरित और सबसे प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन तैयारियों सहित आपदा प्रबंधन उपायों के विभिन्न घटकों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही भवन मार्ग पर भीड़ कम करने के लिए नियमित उद्घोषणा करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएसपी जेकेपी ने तीर्थ यात्रियों की संभावित आमद के प्रबंधन के लिए आने वाले दिनों में तैनात सुरक्षा बलों के लिए प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी जेकेपी रियासी, एसपी कटड़ा, सीआरपीएफ कमांडेंट, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएमवीडीएसबी, उपमंडल मजिस्ट्रेट, भवन और कटड़ा उपनिदेशक, सहायक आईबी, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएमवीडीएसबी, सहायक निदेशक आग और आपातकालीन सेवाएं, एसडीपीओ कटड़ा और भवन आईबी, सीआईडी, सेना और खुफिया एजेंसियों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed