पर्यटन दिवस: वैष्णो देवी यात्रा के लिए विदेशी सैलानियों का रुझान बढ़ा, टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड
धार्मिक पर्यटन में सबसे अधिक यात्री वैष्णो देवी में पहुंचते हैं। वर्ष 2022 में अगस्त तक कोई विदेशी यात्री वैष्णो देवी में नहीं पहुंचा था, लेकिन इस साल रफ्तार बढ़ी है। इस साल जनवरी से मई तक विदेशी यात्रियों ने रुझान नहीं दिखाया, लेकिन गत जून से उनका आवागमन शुरू हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड की बंदिशें लगभग खत्म होने के बाद जम्मू संभाग के धार्मिक पर्यटन व पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। पिछले साल 60 लाख की तुलना में श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में गत अगस्त तक 6531142 लाख श्रद्धालु हाजिरी दे चुके हैं। इसमें 6900 से अधिक विदेशी यात्री वैष्णो देवी में पहुंचे हैं। जिस रफ्तार से यात्री पहुंच रहे हैं उससे पिछले कुछ सालों का रिकार्ड टूट सकता है।
संभाग में धार्मिक पर्यटन में सबसे अधिक यात्री वैष्णो देवी में पहुंचते हैं। वर्ष 2022 में अगस्त तक कोई विदेशी यात्री वैष्णो देवी में नहीं पहुंचा था, लेकिन इस साल रफ्तार बढ़ी है। इस साल जनवरी से मई तक विदेशी यात्रियों ने रुझान नहीं दिखाया, लेकिन गत जून से उनका आवागमन शुरू हो गया। इसमें जून में 500 से अधिक, जुलाई में 22 से अधिक और अगस्त में 4200 से अधिक विदेशी यात्री वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचा।
बताया जाता है कि अमरनाथ यात्रा के कुछ दिन रुकने के कारण नेपाल आदि देशों से यात्रियों ने वैष्णो देवी की ओर से रुख किया था। लेकिन विदेशी यात्रियों की संख्या बढ़ना वैष्णो देवी धार्मिक पर्यटन को और ऊंचाइयों तक ले जाता है। पिछले साल की तुलना में अब तक वैष्णो देवी के घरेलू यात्री भी अधिक पहुंचे हैं और आगामी माह में खासतौर पर अवकाश या दिसंबर माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के माता के दरबार में पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले वर्ष 2018 में वैष्णो देवी में 32 हजार से अधिक, 2019 में 23 हजार से अधिक विदेशी यात्री पहुंचे थे। जबकि अगले दो साल में कोविड के कारण यह रफ्तार धीमी रही।
वैष्णो देवी के यात्री (श्राइन बोर्ड के अनुसार)
- 2017- 81.78 लाख
- 2018- 85.87 लाख
- 2019- 79.40 लाख
- 2020- 17.20 लाख
- 2021- 55.88 लाख
- 2022- 91.25 लाख
- 2023- (अगस्त तक) 65.31 लाख
सुचेतगढ़ में बढ़ रहे पर्यटक
जम्मू संभाग में धार्मिक के साथ सीमांत पर्यटन को गति मिली है। पिछले साल अक्तूबर तक सुचेतगढ़ आरएस पुरा में 172867 पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस साल अगस्त तक ही 217371 पर्यटन पहुंच चुके हैं और इस साल यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। सुचेतगढ़ में भारत -पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ऑक्ट्राय पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए भी घरेलू और देशभर से पर्यटकों का रुझान बढ़ा है।