{"_id":"6172e4fcd20e6631676dff22","slug":"vaishno-devi-yatra-corona-test-mandatory-for-vaishno-devi-yatra-permission-will-be-given-only-on-basis-of-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: वैष्णो देवी यात्रा के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य, रिपोर्ट के आधार पर ही मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: वैष्णो देवी यात्रा के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य, रिपोर्ट के आधार पर ही मिलेगी अनुमति
Fri, 22 Oct 2021 09:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:51 PM IST
सार
आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने बैठक में कोरोना परिदृश्य की समीक्षा कर आदेश जारी किया है। श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। अधिकतम 72 घंटे पहले करवाए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट या आरटीपीसीआर रिपोर्ट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों के लिए भी टेस्ट अनिवार्य है। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने बैठक में कोरोना परिदृश्य की समीक्षा कर आदेश जारी किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: आतंकियों के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू, शहर से लेकर सरहद तक सुरक्षा का कड़ा पहरा
विज्ञापन
आदेश के तहत कोविड संबंधित लक्षण नहीं पाए जाने वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन की कोविड एसओपी के तहत कीटाणु या गंदगी हटाने के लिए रसायनों आदि से अच्छी तरह पर्याप्त साफ-सफाई के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन