{"_id":"5b7d74d59a2d6aff7636bcc9d025ef9a","slug":"vaishno-devi-pilgrim-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा से घर लौट रहे एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से गिरने पर मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां कुछ समय के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। मृतक के पास से मिले बैग और पैसे सुरक्षित रख लिए हैं। बैग में मिले पते पर फोन करके घटना के बारे में परिवार के लोगों को सूचित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मऊ, उत्तर प्रदेश निवासी सुरिंद्र नाथ राय (61) श्री वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए आए थे। शुक्रवार को दर्शन करके जम्मू लौटे आए थे। यहां से उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन से अपने घर के लिए लौटना था, इसके लिए वह स्टेशन पहुंचे तो यहां सीढ़ियों से अचानक गिर पड़े। वह घर से अकेले आए थे।
विज्ञापन
अन्य मुसाफिरों ने उन्हें उठाया और जीआरपी को जानकारी दी, पुलिस ने उन्हें जीएमसी में भर्ती करवा दिया। अस्पताल में दोपहर को लाया गया और पौने पांच बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके बैग में रखे दस्तावेजों से उनकी पहचान की और परिवार वालों को सूचित कर दिया। पुलिस के मुताबिक परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने की इच्छा जताई है। आगे की कार्रवाई परिवार के सदस्यों के जम्मू आने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन