{"_id":"5f782e8d295c765355699cf9","slug":"vaishno-devi-packages-released-for-online-puja-and-prasad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी ऑनलाइन पूजा और प्रसाद के पैकेज जारी, 2100 रुपये में नाम लेकर पूजन करेंगे पुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी ऑनलाइन पूजा और प्रसाद के पैकेज जारी, 2100 रुपये में नाम लेकर पूजन करेंगे पुजारी
Sat, 03 Oct 2020 01:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी मंदिर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी या फिर अन्य किसी वजह से मां वैष्णो के दरबार नहीं पहुंच पा रहे श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने व्यक्तिगत ऑनलाइन पूजन की सुविधा शुरू की है। श्राइन बोर्ड ने पूजा और प्रसाद के पैकेज बुकिंग पैकेज जारी कर दिए हैं।
घर बैठे श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर पूजा के लिए आवेदन करना होगा। नाम रजिस्टर करवाने के बाद ऑनलाइन पूजा होगी। पुजारी बाकायदा पंजीकृत श्रद्धालु (परिवार से अधिकतम पांच) का नाम लेकर मां वैष्णो का पूजन संपन्न करवाएंगे। ए-श्रेणी की पूजा बुक करवाने वाले श्रद्धालु को बोर्ड की ओर से 72 घंटे में प्रसाद की होम डिलीवरी होगी।
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार के अनुसार सुविधाओं की सारी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। श्रेणी-ए में 2,100 रुपये का पैकेज व्यक्तिगत पूजन के लिए है। इसके तहत पूजा उस व्यक्ति के नाम से की जाएगी, जिसके नाम पर वह रजिस्टर कराई गई है। पूजा किसी भी दिन कराई जा सकती है।
विज्ञापन
पूजा और प्रसाद के लिए बुकिंग वेबसाइट पर की जा सकती है। इसके लिए 500 रुपये, 1,100 रुपये और 2,100 रुपये के तीन पैकेज उपलब्ध हैं। किसी श्रद्धालु द्वारा बुकिंग किए जाने पर परिवार के नाम पर पूजा की जाएगी और प्रसाद पैक कर दिया जाएगा। बोर्ड ने डाक विभाग के साथ 72 घंटे के भीतर इसे श्रद्धालु के पते पर भेजने की व्यवस्था की है।

प्रसाद के 500 रुपये के पैकेज में 200 ग्राम का 1 पैकेट ड्राई फ्रूट, 2 पैकेट मिक्स प्रसाद, 10 पैकेट पाउच प्रसाद, 2 पटके, 1 पैकेट रक्षासूत्र लाल रंग और 1 पैकेट रक्षासूत्र काला रखा गया है। वहीं 1100 के पैकेज में 300 ग्राम का एक पैकेट ड्राई फ्रूट, 3 पैकेट मिक्स प्रसाद, 1 माता की चुनरी, 2 बुकलेट स्तोत्र संग्रह, 4 पटका, 1 पैकेट रक्षासूत्र लाल, 1 पैकेट रक्षासूत्र काला, एक 5 ग्राम चांदी का सिक्का भेजा जाएगा।