फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Issues gold and silver coins for the devotees of Maa Vaishno

मां वैष्णो के भक्तों के लिए सोने और चांदी के सिक्के जारी

Tue, 10 Nov 2020 01:30 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Issues gold and silver coins for the devotees of Maa Vaishno
माता वैष्णो देवी यात्रा - फोटो : file photo

दिवाली से पूर्व उपराज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने दुनिया भर के भक्तों के लिए श्री माता वैष्णो देवी के सोने व चांदी के सिक्कों को जारी किया। बोर्ड की ओर से यह सिक्के जम्मू और दिल्ली में उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि उन्हें मां वैष्णो देवी के सिक्के जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मां की पूजा में सिक्को का महत्व भी रहता है और मां अपने भक्तों पर असीम प्रकाश, आशीर्वाद और परम कृपा करती रही है। कोविड महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोग माता वैष्णो देवी की यात्रा करने में सक्षम नहीं है, इसलिए बोर्ड ने सिक्कों को जम्मू और दिल्ली में उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने पवित्र पिंडियों से जड़े 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम के सोने व चांदी के सिक्कों को बनाया है।

वर्तमान में चांदी के 10 ग्राम का सिक्का 770 रुपये, 5 ग्राम का 410 रुपये में उपलब्ध है। सोने का 2 ग्राम का सिक्का 11490 रुपये, 5 ग्राम का सिक्का 28150 और 10 ग्राम का सिक्का 55880 रुपये में उपलब्ध है। ये सिक्के सोविनार दुकान भवन, जम्मू एयरपोर्ट, कट़ड़ा, कालिका धाम जम्मू और जेके हाउस, 5 पृथ्वीराज रोड दिल्ली पर उपलब्ध हैं। बोर्ड की ओर से हाल ही में भक्तों की सुविधा के लिए पूजा प्रसाद और मोबाइल एप की ऑनलाइन डिलीवरी सुविधा शुरू की गई है। इस दौरान उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश कुमार, बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed