फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno Devi Helicopter Service closed due to fog

कोहरे के चलते वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर सेवा बंद

Thu, 08 Jan 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 08 Jan 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi Helicopter Service closed due to fog

लेह में बुधवार को 4.2 इंच बर्फबारी हुई। जम्मू दिन भर कोहरे में लिपटा रहा। लखनपुर से लेकर लेह तक का इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच, कोहरे के कारण कटड़ा-सांझी छत्त के बीच हेलीकॉप्टरर सेवा भी बुधवार को बंद रही। घाटी में बीते कुछ दिनों से अधिकांश स्थानों पर पारा शून्य के नीचे ही दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में लोग बुधवार को जबरदस्त शीत लहर की चपेट में रहे। भद्रवाह में बादल रहे। दिन में हालांकि, हलकी धूप निकली पर ठंडी हवाएं चलाने के कारण इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली। बुधवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा । वहीं, लेह का अधिकतम तापमान 4.5 और न्यूनतम तापमान माइनस 10.9 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में अधिकतम 2.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed