{"_id":"64bab2cedb09be8af00719aa","slug":"vaishno-devi-helicopter-service-affected-fog-heat-in-many-parts-including-jammu-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू समेत कई हिस्सों में तपिश का अहसास, धुंध से वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा लगातार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू समेत कई हिस्सों में तपिश का अहसास, धुंध से वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा लगातार प्रभावित
Sat, 22 Jul 2023 01:49 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:49 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 25 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है।
विज्ञापन
कश्मीर में मौसम साफ के अमरनाथ यात्र सुचारु रुप से चल रही है
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद लगभग मौसम साफ रहा। जम्मू समेत कई हिस्सों में तपिश का अहसास बढ़ा है। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत अधिक रहने से उमस भी हावी है। त्रिकुटा पहाड़ियों में धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा लगातार प्रभावित है।
विज्ञापन
कश्मीर में भी मौसम साफ चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है। शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर को शहर और आसपास के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव ज्यादा मेहरबान होंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिन में धूप खिलने से तपिश का अहसास भी रहा। दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 81 रहा।
विज्ञापन
हालांकि मौसम के बदले मिजाज से अधिक गर्मी से राहत बनी हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में हल्की बारिश के बाद मौसम साफ रहा।
कठुआ में भी हल्की बारिश हुई। राजधानी श्रीनगर समेत अन्य कुछ हिस्सों में सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 75 रहा। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।