फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaisakhi festival begins with unbroken recitation in Dera Baba

डेरा बाबा में अखंड पाठ के साथ वैसाखी पर्व की शुरुआत

विज्ञापन
Vaisakhi festival begins with unbroken recitation in Dera Baba
रियासी। जिले के डेरा बाबा इलाकेमें स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल बाबा बंदा सिंह बहादुर की तपोस्थली में वैसाखी के शुभ अवसर पर अखंड पाठ की रविवार को शुरुआत हुई। दो सौ साल से पुराने गुरद्वारा परिसर में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। अखंड पाठ को सुनने व उस में शामिल होने के लिये डेरा बाबा व आस पास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

डेरा बाबा में वैसाखी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन करवाया जाता है। कोविड की दूसरी लहर के शुरू होने के बाद सभी को जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। बिना मास्क के किसी को भी गुरुद्वारे में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिल रही है। डेरा बाबा के दसवें गद्दीनशीन बाबा जितेंद्र पाल सिंह सोढ़ी की देखरेख में शुरू हुए अखंड पाठ का समापन मंगलवार को होगा। वहीं, सोमवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। डेरा बाबा वार्षिक विशाल दंगल को स्थगित कर दिया गया है। दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड रिपोर्ट के साथ आना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed