फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaccination

जम्मू-कश्मीर में आज से टीकाकरण अभियान तेज होगा

विज्ञापन
Vaccination
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार से 18 से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीकाकरण अभियान को गति दी जाएगी। इसके लिए वैक्सीन केंद्रों का विस्तार करने के साथ पर्याप्त वैक्सीन डोज की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है। केंद्र के दिशा निर्देशों में अब केंद्रों पर 50-50 फीसदी ऑनलाइन और ऑनस्पॉट आने वाले लोगों को वैक्सीन देने का प्रावधान होगा। अब 18 से अधिक सभी आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण में शामिल कर लिया जाएगा। इससे पहले अब तक 18 से 44 आयु वर्ग में 5 लाख 36000 लोगों को पहली डोज और दूसरी डोज में 26915 का टीकाकरण हो चुका है, जबकि इस वर्ग में 61 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ 45 से अधिक आयु वर्ग में प्रदेश में करीब 80 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

सोमवार से व्यापक स्तर पर शुरू हो रहे 18 से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान के लिए जम्मू-कश्मीर में जून के अंत तक केंद्र से पांच खेप में 4 लाख 34 हजार वैक्सीन की डोज पहुंच रही है। इसमें मंगलवार को पहले अलॉट में 78500 डोज मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास 2 लाख 30 हजार डोज उपलब्ध है, जो बीस जिलों में आवंटित की गई है। जम्मू-कश्मीर को जुलाई में अनुमानित 11 लाख डोज मिलेंगी, जिसमें 2 लाख डोज को निजी क्लीनिकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

निजी चिकित्सा केंद्र डोज की दरें डिस्पले करेंगे
लोगों के पास सरकारी व निजी चिकित्सा केंद्रों पर जाकर टीकाकरण का प्रावधान होगा, लेकिन निजी स्तर पर लाभार्थी को उत्पादक शुल्क के साथ कुछ अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। बताया जाता है कि प्रति डोज पर अतिरिक्त शुल्क 150 रुपये होगा। इसमें निजी चिकित्सा केंद्रों को डोज दरों को डिस्पले करना होगा। निजी स्तर पर टीकाकरण की प्रदेश स्तर पर निगरानी को सुनिश्चित बनाया जाएगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन के अनुसार सोमवार से शुरू हो रहे व्यापक स्तर के टीकाकरण अभियान के लिए प्रत्येक दिन 1500-1600 वैक्सीन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें वैक्सीन डोज के बढ़ने के साथ केंद्रों का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed