अच्छी खबर, अब कटड़ा तक जाएगी संपर्क क्रांति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री शक्ति एक्सप्रेस के बाद अब स्लीपर क्लास की उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कटड़ा तक चलाने की योजना बनाई जा रही है। हाल ही में श्री शक्ति एक्सप्रेस को दिल्ली से कटड़ा तक चलाया गया था जिससे वैष्णों देवी जाने वाले फुल एयर कंडीशनर ट्रेन होने के कारण आम जनता को इससे कोई लाभ नहीं हुआ।
आम जन को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन अब स्लीपर क्लास की ट्रेन कटड़ा तक चलाने की तैयारी कर रहा है। इस ट्रेन में जनरल बोगी भी है, जिससे गरीब श्रद्धालुओं को लाभ होगा। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे उधमपुर स्टेशन पहुंच जाती है।
यात्रियों को होगी सुविधा
इसके बाद उसे शाम 7:50 पर वापस नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाता है। ट्रेन अगर लेट भी हो जाए तो भी इसके वाशिंग और अन्य मरम्मत कार्य के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
उधमपुर से कटड़ा तक 30 मिनट का रास्ता है। केवल समय सारिणी में उधमपुर से कटड़ा तक बदलाव किया जाना है। उधमपुर से नई दिल्ली तक कोई भी बदलाव नहीं होगा। इसके विस्तार से यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी।
तीन डीएमयू ट्रेनें भी
हालांकि कटड़ा के लिए अलग से लंबी दूरी की ट्रेनें भी घोषित की गई हैं। इन ट्रेनों को अगस्त महीने में चलाए जाने की योजना है। जम्मू और उधमपुर आने वाली तीस ट्रेनों में सवार होकर आने वाले यात्रियों के लिए तीन डीएमयू ट्रेनें भी चल रही है।
जो इन यात्रियों को जम्मू से कटड़ा तक पहुंचाने का काम करती हैं। इनमें काफी भीड़ होने के कारण जल्द ही नई दिल्ली तक अन्य ट्रेनें चलाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। अगले कुछ दिनों में ही उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कटड़ा से शुरू कर दी जाएगी।