फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   uttar pradesh government shoud take care for kashmiri students

एएमयू प्रकरण: छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करे यूपी गवर्नमेंट, जम्मू-कश्मीर सरकार ने की वार्ता

Sun, 14 Oct 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनागर Updated Sun, 14 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh government shoud take care for kashmiri students
aligarh muslim university - फोटो : फाइल
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि राज्य प्रशासन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ रहे घाटी के छात्रों की सुरक्षा तथा अन्य मसलों पर उत्तर प्रदेश सरकार से बात की है। हिजबुल कमांडर मन्नान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद एएमयू में घाटी के छात्रों पर हुई कार्रवाई के बाद यह टिप्पणी सामने आई है।
विज्ञापन


एसकेआईसीसी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लायजन अफसरों की नियुक्ति करेगी। नियुक्ति उन राज्यों में होगी जहां काफी संख्या में छात्र अध्ययनरत हैं। वह इन राज्यों में छात्रों से संपर्क सेतु के रूप में कार्य करेंगे। राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि यहां के छात्रों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार से बात की गई है ताकि छात्र एक सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
विज्ञापन


राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए कहा कि छात्र उभरते समाज के लिए मिसाल हैं। उन्होंने कश्मीर तथा पूरी रियासत को नया आकार देने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का छात्रों व युवाओं से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed