फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UT Police Soon Launch Mobile APP for Beat Constables

Jammu News: बीट कांस्टेबलों के लिए मोबाइल एप लांच करेगी प्रदेश पुलिस

विज्ञापन
UT Police Soon Launch Mobile APP for Beat Constables
-बीट बुक रेपिड एप्लीकेशन डेवलेपमेंट प्लेटफार्म लागू करने की तैयारी
विज्ञापन

-थाने आकर रजिस्टर पर जानकारी देने की जगह कई से भी रिकॉर्ड होगा अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट पुलिसिंग के अनुरूप प्रदेश पुलिस अपने बीट कांस्टेबलों के लिए कागजी काम को कम करने और उन्हें अधिक कुशल बनाने के लिए एक वेब-आधारित एप पर काम कर रही है। इस बीट बुक रेपिड एप्लीकेशन डेवलेपमेंट प्लेटफार्म के साथ पुलिस बीट रजिस्टर को बदलेगी। जहां एक कांस्टेबल अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दर्ज करता है।

बता दें कि पुलिस शब्दावली में बीट वह क्षेत्र है जहां एक पुलिस कांस्टेबल, अधिकारी गश्त करता है। इस बीट बुक एप को एक स्मार्ट फोन के जरिए इस्तेमाल किया जाएगा। बीट कांस्टेबल एक केंद्रीकृत सर्वर से जुड़ा होगा जिसके माध्यम से वह जहां चाहे वहां से रिकॉर्ड को अपडेट कर सकता है और लॉग भर सकता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम बीट कांस्टेबल के जीवन को थोड़ा सरल बनाना चाहते हैं जो ग्राउंड पुलिसिंग की रीढ़ है। यहीं नहीं एसएचओ या फिर डीएसपी एप के माध्यम से यह भी चेक कर सकेगा कि बीट इंचार्ज अपने क्षेत्र में गश्त कर भी रहा है या नहीं। क्योंकि यह एप जीपीएस-सक्षम होगा। यदि वह किसी व्यक्ति के पासपोर्ट या लाइसेंस सत्यापन के लिए गया है, तो वह एप के माध्यम से मौके पर ही फॉर्म भर सकता है और यदि सभी दस्तावेज सही हैं तो वह मंजूरी दे सकता है। बताया जा रहा है कि इस प्लेटफार्म को स्थापित करने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश पुलिस ने निजी कंपनियों को इसे तैयार करने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed