फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UT Level 4th Cycling Championship

Jammu News: अंडर 14 कीर्तन और यामना रहे सबसे आगे

विज्ञापन
UT Level 4th Cycling Championship
 अंडर 14 पुरुष वर्ग में कीर्तन तो महिला वर्ग यामना पहले स्थान पर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। यूटी स्तरीय चौथी साइकिलिंग चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। दो दिवसीय चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 80 साइकिलिस्ट ने भाग लिया। जम्मू-कश्मीर साइकिलिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में नगर निगम के आयुक्त राहुल यादव मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग के अंडर 14 एमटीबी में कीर्तन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनुराग ने दूसरा और इखलाख ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर 14 एमबीटी के महिला वर्ग में यमना ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और प्रजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमटीबी के सब जूनियर में परवेज पहले, तजमुल दूसरे और रूहान तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में सुनील पहले, आयुष दूसरे और राहुल तीसरे स्थान पर रहा। अडंर 23 वर्ग में मानव पहले, आकाश दूसरे और अनीश तीसरे स्थान पर रहा। एलिट वर्ग में वहीद पहले, यावर अली दूसरे और राम राखा और फैसल तीसरे स्थान पर रहे। एलिट महिला वर्ग में सोलिहा पहले, तानिया दूसरे और आरुषि तीसरे स्थान पर रही। रोड प्रतियोगिता में सड़क प्रतियोगिता के 14 में इकलाख पहले, हसीब दूसरे, और अरसलान अहमद तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में परवेज अहमद पहले, सुनील कुमार दूसरे, रायन मंजूर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 23 में मोहमिस पहले, परवेज दूसरे और फैसल तीसरे स्थान पर रहा। एलिट वर्ग में वाहिद पहले, आरिफ दूसरे, शकत तीसरे स्थान पर रहे। एलिट महिला वर्ग में युमला पहले, नबीला दूसरा और तीसरे स्थान फराह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed