फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   use these These methods to avoid accident

सावधान! कहीं धुंध में हो न जाए टक्कर, बचने के लिए अपनाए ये तरीका

Fri, 15 Dec 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 15 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
use these These methods to avoid accident
- फोटो : डेमो इमेज

यदि आप देर शाम के बाद तेज गति से वाहन चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए। आमने-सामने वाहन की टक्कर हो सकती है। दो दिन से लगातार धुंध पड़ रही है। जिसमें वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में जरा सी चूक जान ले सकती है। 

विज्ञापन


शाम होते ही सीमांत, ग्रामीण और शहर के बाहर निकलते ही धुंध की घटा छा जाती है। जिसमें दस फुट की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखता। ऐसे में सावधानी ही जान बचाएगा। क्योंकि रात के समय सड़कों से ट्रैफिक कर्मी भी नहीं होते।
विज्ञापन


न ही ट्रैफिक पुलिस के पास इतनी मैन पावर है कि रात के समय ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया जा सके। जानकारी के अनुसार जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में सबसे अधिक धुंध पड़ती है। क्योंकि यह तीनों जिले मैदानी क्षेत्र में अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनपुर से लेकर जम्मू तक और जम्मू से आरएस पुरा, बिश्नाह, अखनूर तक धुंध पड़ रही है। इन्हीं इलाकों में सबसे अधिक धुंध का खतरा है और वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी। 

कैसे करें बचाव

वाहनों के चारों इंडिकेटर चला कर रखें, ताकि दूर से आ रहे वाहन को दिख जाए कि सामने कोई है
सड़क के बीच बनाई गई सफेद लाइन पर चलने की कोशिश करें
अधिक गति में वाहन न चलाएं
यह भी ध्यान रखें कि सड़क पर कोई गड्ढा तो नहीं
अधिक गति होने पर धुंध की वजह से गड्ढे के बीच वाहन गिर सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed