{"_id":"65ce994a92a96e780a08d0a4","slug":"usbrl-project-jammu-news-c-10-jam1007-303824-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train to Kashmir: आज खड़ी-सुंबड़-संगलदान ट्रैक के बीच हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train to Kashmir: आज खड़ी-सुंबड़-संगलदान ट्रैक के बीच हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल
Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
सार
सीआरएस उत्तर रेलवे दिनेश चंद देशवाल के नेतृत्व में वीरवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर खड़ी-सुंबड़ और सुंबड़-संगलदान के बीच ट्रैक का निरीक्षण किया। इस ट्रैक पर शुक्रवार को विशेष ट्रेन से सेक्शन का हाई-स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) उत्तर रेलवे दिनेश चंद देशवाल के नेतृत्व में वीरवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर खड़ी-सुंबड़ और सुंबड़-संगलदान के बीच ट्रैक का निरीक्षण किया। इस ट्रैक पर शुक्रवार को विशेष ट्रेन से सेक्शन का हाई-स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
सीआरएस वीरवार सुबह वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ बनिहाल पहुंचे। इसके बाद खड़ी-सुंबड़ और संगलदान रेलवे स्टेशनों से मोटर ट्रॉली के जरिये नई लाइन का निरीक्षण किया। नवनिर्मित खारी-सुंबड़ (13.656 किमी) और सुंबड़-संगलदान (19.504 किमी) रेल लाइन की जांच की। रेलवे सुरक्षा आयुक्त शुक्रवार को विशेष ट्रेन से सेक्शन का हाई-स्पीड ट्रायल करेंगे। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यह खड़ी-सुबंड खंड का अंतिम निरीक्षण है।
सीआरएस ने ट्रैक, सुरंगों, पुलों, विद्युतिकरण व अन्य कार्यों का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जम्मू दौरा के दौरान वर्चुअल मोड से बनिहाल-खड़ी रेल लाइन का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, इस सिलसिले में बनिहाल-खड़ी रेलवे लाइन के पास दो अस्थायी हेलिपैड भी तैयार किए गए हैं। लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इस संभावना को खारिज कर दिया है।