फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UPSC Civil Services Examination result, Highest rank holder in Kashmir

UPSC Civil Services Exam 2019 Result : परीक्षा परिणाम घोषित, इन होनहारों ने रोशन किया नाम

Tue, 04 Aug 2020 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Examination result, Highest rank holder in Kashmir
UPSC Civil Services Examination 2019 result - फोटो : अमर उजाला

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 16 होनहारों ने सफलता का परचम लहरया है। जम्मू के रहने वाले अभिषेक अगस्त्य ने 38वां स्थान हासिल किया है। उनकी रैंकिंग प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ है जबकि सन्नी गुप्ता 148वें स्थान पर हैं। बिशनाह के रहने वाले शुभम कुंडल ने 366वां स्थान हासिल किया है। जबकि कुपवाड़ा की 350 वीं रैंक हासिल करने वाली नादिया बेग यह सफलता हासिल करने वाली देश के सबसे युवा अफसरों में एक हैं।  16 सफल युवाओं की सूची में दो उम्मीदवार लद्दाख के रहने वाले हैं। इस सूची में कश्मीर घाटी के सात से अधिक उम्मीदवार हैं जबकि वर्ष 2018 में एक भी नहीं था।

विज्ञापन


कुपवाड़ा के पुंजवा गांव की रहने वाली नादिया बेग ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। कुपवाड़ा के उपायुक्त अंशुल गर्ग ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा कि अब कुपवाड़ा के युवाओं के पास दिखाने के लिए अपना रोल माडल है। जिन्होंने अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प से सभी चुनौतियों को पार किया है। सिविल सेवा परीक्षा 2020 को 31 मई को आयोजित किया जाना था। कोरोनॉयरस संकट के मद्देनजर परीक्षा 4 अक्टूबर को फिर से आयोजित की गई है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के सफल विद्यार्थियों की सूची
 
क्रमांक रैंक नाम जिला
1 38  अभिषेक अगस्त्य जम्मू
2 148  सनी गुप्ता जम्मू
3 177 देव अहुति जम्मू
4 240 पार्थ  गुप्ता जम्मू
5 248 असरार अहमद किचलू भद्रवाह
6 328 आसिफ  यूसुफ  तांत्रे कुलगाम
7 323 नामग्याल अंग्मो लद्दाख
8 350 नादिया बेग कुपवाड़ा
9 366 शुभम कुंडल जम्मू
10 412 आफताब रसूल कुपवाड़ा
11 628 सबजार अहमद गनी कुपवाड़ा
12 638 मजीद इकबाल खान अनंतनाग
13 716 स्टैनजिन वांग्याल लद्दाख
14 747 रईस हुसैन लोन बांदीपोरा
15 778 मोहम्मद नवास शराफुद्दीन  
16 822 सैयद जुनैद आदिल  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed